समुदाय केंद्र

नमस्कार, और हिन्दी समुदाय केंद्र पर आपका स्वागत है! हम इस समय अंग्रेज़ी समुदाय केंद्र से सहायता पृष्ठों को अनुवादित करने की कोशिश कर रहे हैं; हमारे इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए कृपया हमारे डिस्कॉर्ड सर्वर में शामिल हों।

READ MORE

समुदाय केंद्र
Advertisement
समुदाय केंद्र

जब आपने लॉग-इन कर लिया हो, आप किसी भी विकि पर स्क्रीन के ऊपरी-दाए केने में आपके अवतार पर होवर और फिर "प्रोफाइल देखें" पर क्लिकल करके अपने सदस्य प्रोफाइल तक पहुँच सकते हैं।

आपके प्रोफाइल के दो हिस्से हैं: एक ऊपर और एक नीचे। ऊपर वाले हिस्से की जानकारी उस हर विकि पर दिखेगी जहाँ आप सम्पादित करेंगे। नीचे वाले हिस्से में भरा गया कंटेंट उस विशिष्ट विकि पर दिखेगा और आप इसे जैसे चाहें वैसे भर सकते हैं।

ऊपरी हिस्सा: ग्लोबल कंटेंट

जब आप अपने प्रोफाइल पर पहली बार आएँगे, आपको यह ऐसा दिखेगा:

Myview

ऐसा तो बस आपको दिखेगा। जब आपके भरने से पहले दूसरे आपके प्रोफाइल का ऊपरी हिस्सा देखेंगे, उन्हें यह दिखेगा:

Yourview

पर मान लीजिए आप इसे खाली नहीं रखना चाहतें, आप इसे आने वाले "प्रोफाइल सम्पादित करें" बटन की मदद से सम्पादित कर सकते हैं। आपको यह दिखेगा:

आपको ऐसे कुछ फील्ड भी दिखेंगे जिन्हें हमने पहले से ही आपकी दी जानकारी से भर रखे हैं। (हम आपके "हाँ" बोलने तक उन्हें दिखाएँगे नहीं।) आप इसी जानकारी को रखने या इन्हें बदल देने का फैसला ले सकते हैं! ये बातें याद रखें:

  • जो भी आप अपने प्रोफाइल के ऊपरी हिस्से में जोड़ेंगे, हर विकि पर दिखेगा, तो अपना परिचय इस तरह दें जो हर विकि के लिए उपयुक्त हो।
  • साफ़ और जान-बूझकर ही यह फैसला लें कि आप अपने बारे में कौन-सी जानकारी सार्वजानिक करना चाहते हैं।
  • रचनात्मक होने, परीक्षण करने और मज़े करने में कोई बुराई नहीं। आपको इन सवालों का जवाब किसी सरकारी फॉर्म की तरह नहीं देना - रचनात्मक बनें!

दूसरी जानकारी

आपके प्रोफाइल का ऊपरी हिस्सा किसी विकि पर तभी दिखेगा अगर आपने उस विकि को सम्पादित किया हो। अगर आपका किसी विशिष्ट विकि पर ० सम्पादनाएँ हैं, सिर्फ आपका अवतार दिखेगा, व्यक्तिगत जानकारी नहीं।

अगर आप एक अवतार अपलोड करना चाहते हैं, आप ऐसा अपने मौजूदा अवतार पर होवर करके, इसके नीचे आने वाले "अवतार बदलें" पर क्लिक करके कर सकते हैं। आप फैनडम ऐप की मदद से भी अपना अवतार अपलोड कर सकते हैं। और जानकारी के लिए सहायता:अवतार देखें।

बायो

फैनडम ऐप और ज़्यादातर विकियों पर सदस्य अपने लिए एक "बायो" टेक्स्ट जोड़ सकते हैं जो ज़्यादातर विकियों पर दिखेंगे। यह बायो सदस्य प्रोफाइल पृष्ठ के ऊपरी हिस्से में भी दिखेगा।

नीची हिस्सा: विकि-विशिष्ट जानकारी

जानकारी टैब एक खाली विकि पृष्ठ है जिसकी मदद से आप अपने आप को प्रकट कर सकते हैं। बस उस सेक्शन के ऊपर "सम्पादन" बटन पर क्लिक करें और इसे सम्पादित करना शुरू करें। हम सलाह देंगे कि आप लिंक, तस्वीरें और जानकारी जोड़ें ताकि आप उस विकि के प्रति अपनी रूचि को प्रकट कर सकें।

आप अपने प्रोफाइल के उपपृष्ठ भी बना सकते हैं। बस उस उपपृष्ठ पर जाएँ जिसे आप बनाना चाहते हैं (आपके लिए सदस्य:गुमनाम सदस्य/उपपृष्ठ) और उसे बना लें।

इस सेक्शन में दूसरे टैब विकि पर आपकी सक्रियता और दूसरे सदस्यों के साथ परस्पर क्रिया से सम्बंधित हैं। ये टैब विकि के हिसाब से बदलते हैं, इस बात पर निर्भर होकर कि कौन सी विकि सुविधाएँ सक्षम हैं।

  • आपका मैसेज वॉल या वार्ता पृष्ठ जहाँ विकि पर सदस्य आपसे संपर्क कर सकते हैं।
  • आपका ब्लॉग एक ऐसी जगह है जहाँ आप कंटेंट बनाकर सदस्यों से उस बारे में राय ले सकते हैं।
  • योगदान विकि पर आपकी सम्पादनाओं की सूची बनाता है, जिसमें पृष्ठों को बनाने या सतानान्तरित ('मूव') करने के काम भी शामिल हैं।
  • सक्रीयता टैब पर समुदाय के सोशल सुविधाओं में आपके पोस्ट और जवाबों की सूची बनाता है। इसमें तीन उप-टैब हैं, जो तीन अलग-अलग सुविधाओं से जुड़े हैं:
    • चर्चा पोस्ट और जवाबों के लिए पोस्ट
    • मैसेज वॉल पर मैसेज और जवाबों के लिए मैसेज वॉल
    • सदस्य ब्लॉग या आर्टिकल पृष्ठों पर कमेंट या कमेंट के जवाबों के लिए कमेंट

सहायता और फीडबैक

Advertisement