स्पैम ऑब्लिटरेशन एंड प्रिवेंशन (SOAP, पहले VSTF) टीम फैनडम सदस्यों का एक समूह है जिन्होंने फैनडम को स्पैम और वैंडलिस्म से मुक्त रखने के लिए वोलंटियर किया है। ऐसा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त अनुमतियाँ दी गई हैं जो उन्हें स्पैम और वैंडलिस्म का पता लगाकर ऐसा करने वाले को ब्लॉक करने में सक्षम करती है।
VegaDark एक सदस्य है जो २००९ से स्पैम के खिलाफ लड़ रहा है। उसे फैनडम IRC सहायता चैनल, और स्पेनिश केंद्र पर पाया जा सकता है। अगर आपको कोई मदद चाहिए, कृपया दाए तरफ के लिंकों की मदद से VegaDark से सम्पर्क करें।
Callofduty4 २००८ के आखिर से फैनडम पर सम्पादित कर रहे है और वे SOAP के सदस्य अगस्त २०१२ को हुए। उसे आम तौर पर कॉल ऑफ़ ड्यूटी विकि पर सम्पादित करते देखा जा सकता है। ज़रूरत पड़ने पर दाए तरफ के लिंकों का इस्तेमाल ज़रूर करें।
TyA फैनडम पर मार्च २०१० से सम्पादित कर रहा है और वह अगस्त २०१२ को SOAP का सदस्य हुआ। एक विश्व थर्मोनुक्लियर लड़ाई आने पर दाए तरफ के लिंकों की मदद से उससे ज़रूर संपर्क करें।
TK-999 २१ जुलाई, २०१० से फैनडम पर सम्पादित कर रहा है और वह अगस्त २०१२ को SOAP का सदस्य हुआ। उसे आम तौर पर समुदाय केंद्र, स्टार वार्स फैनन या वूकीपीडिया पर पाया जा सकता है।
Jr Mime ने पहली बार फैनडम पर २४ जनवरी, २०१२ को सम्पादित किया और वह २० जनवरी, २०१४ को SOAP का सदस्य हुआ। Jr Mime फैनडम पर मौजूद दो नर्व्हलों में से एक है।
Cyanide3 दिसंबर २०११ से एक सक्रीय सदस्य रहा है और कॉफ़ी की आदत वाला होकर वह जर्मन विकियों पर ही काम करता है। उसे Ingress खेलना और ट्रांसफार्मर्स की दुनिया में जीना बहुत पसंद है।
Lady Lostris २०११ से फैनडम की और ४ नवम्बर, २०१४ से SOAP की एक सक्रीय सदस्य रही है। आप उसे हमेशा अंग्रेजी अवतार विकि पर पा सकते हैं। अगर आपको अपनी कम्युनिटी बनाने में मदद चाहिए, उससे संपर्क करने में खिचखिचाइए मत।
Kopcap94 २०१४ से फैनडम पर सम्पादित कर रहा है और वह नवम्बर २०१४ को SOAP का सदस्य हुआ। आप उसे रूसी या अंग्रेजी 'माय लिटिल पोनी' विकियों पर वक्त बिताता पाया जा सकता है।
Yuusuke Takazaki पहले Minato826, फैनडम पर २०१६ से सम्पादित कर रहा है और वह SOAP का सदस्य जनवरी २०१८ को हुआ। आप उससे F/G डिस्कॉर्ड सर्वर पर संपर्क कर सकते हैं। वहाँ उसका निकनेम है Yuusuke Takazaki।
RainA फैनडम पर अप्रैल २०१२ से सम्पादित कर रहे है और वे मई २०१९ को SOAP के सदस्य हुए। उसे ऐनिमे बहुत पसंद है और वह जर्मन विकियों पर सम्पादित करती है, जैसे अटैक ऑन टाइटन विकि।
MarkusRost ने जर्मन माइनक्राफ्ट विकि पर २०१४ से सम्पादित करना शुरू किया, और २०१७ में वहाँ प्रबंधक बन गया। तब से वह GRASP का एक सदस्य बना और उसने आसानी से विकि-पृष्ठों को लिंक करने के लिए विकि-बॉट बनाया। वह २०१९ से गेमपीडिया के लिए एक विकी-मैनेजर रहा है और वह २०२० को SOAP का सदस्य हुआ।
Jesto95 २०१८ से गेमपीडिया के इस्पोर्ट्स विकि टीम का एक सदस्य है और ६ जून, २०२० को GRASP का सदस्य हुआ। दो दिन बाद वह फैनडम और गेमपीडिया के बीच मर्ज प्रक्रिया के दौरान SOAP का भी सदस्य हुआ।
Tono555 मई २०१४ से फैनडम पर सम्पादित कर रहा है और वह मई २०२० को SOAP का सदस्य हुआ। वह अपना ज़्यादातर समय या तो अंग्रेजी या स्पेनिश अवतार विकियों पर बिताता है। अगर आपको किसी चीज़ की मदद चाहिए, ज़रूर पूछें!
Tokina8937 एक सदस्य है जो मई २०१३ से फैनडम पर है और वह जून २०२० को SOAP में शामिल हुआ। वह VOCALOIDविकि पर कुछ समय बिताती है और वह देखभाल के काम की प्रभारी है। वह अपने आस-पास के चीज़ों की भी जाँच करती है। कोई सवाल हो तो उससे ज़रूर पूछें!
TokihikoH11 फैनडम पर २२ मई, २०१८ को आई। वह फ्रेंच विकियों पर काम करती है जैसे Azur Lane विकि, Piapro विकि और Vocaloid विकि। वह जून २०२० को VSTF की सदस्य हुई (SOAP तक रीनेम से पहले)। कोई सवाल हो तो उसे उसके मैसेज वॉल पर ज़रूर पूछें।
DSquirrelGM गेमपीडिया पर काफी समय से एक सम्पादक रहा है और वह कई सालों से GRASP का सदस्य है, और वह जून २०२० को VSTF/GRASP मर्ज के साथ SOAP का एक सदस्य हुआ।
Frisk २०१३ से कई गेमपीडिया विकियों का संपादक है। वह समुदाय में शामिल हो गया और वह २०१८ से GRASP का सदस्य है। वह जून २०२० को SOAP और GRASP को एक-जुट करने की कोशिश के साथ SOAP का सदस्य हुआ।
Mr Pie 5 ने ARK: सर्वाइवल इवॉल्वड विकि को इसके पहली कदमों में २०१५ से सम्पादित करना शुरू किया। वह सितम्बर २०१७ को एक विकि-मैनेजर बना और उसी समय GRASP का भी एक सदस्य हुआ। उसने ARK विकि के लिए अब्यूज़ फ़िल्टर बनाते हुए regex सीखा और दोनों में पेशेवर बन गया, और अब वह गेमपीडिया पर ग्लोबल फ़िल्टरों की देखरेख करता है।
Asassin 1 मई २०१३ से गेमपीडिया पर रूसी माइनक्राफ्ट विकि का एक सक्रीय सदस्य है, और वह जनवरी २०१५ को वहाँ का प्रबंधक बना। वह नवम्बर २०१९ को GRASP और अगस्त २०२० को SOAP का सदस्य बना। वह ज़्यादातर गेमपीडिया विकियों को सम्पादित करता है।
SOAP Bot एक स्वचालित और अनुभवी स्पैम से लड़ने वाला रोबोट है। इसके पास ग्लोबल अनुमतियाँ है और यह अपने आप फालतू स्पैम पृष्ठों को डिलीट और वैंडलिस्म पूर्ववत कर सकता है।
इन सदस्यों के पास हर फैनडम कम्युनिटी पर अतिरिक्त अनुमतियाँ हैं, जैसे कि कुछ प्रबंधक टूल और अतिरिक्त उपकरणों तक पहुँच जो उन्हें आसानी से स्पैम और वैंडलिस्म हटाने में मदद करते हैं। याद रखिए कि वे लोकल प्रबंधकों से "ऊँचे" नहीं हैं। लोकल कम्युनिटी और लोकल प्रबंधक विकी-विशिष्ट कामों के लिए ज़िम्मेदार हैं पर टास्क फाॅर्स बस अक्रिय या चुपचाप रहने वाले विकियों पर अंतर-विकी स्पैम और वैंडलिस्म से लड़ने के लिए हैं।