समुदाय केंद्र

नमस्कार, और हिन्दी समुदाय केंद्र पर आपका स्वागत है! हम इस समय अंग्रेज़ी समुदाय केंद्र से सहायता पृष्ठों को अनुवादित करने की कोशिश कर रहे हैं; हमारे इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए कृपया हमारे डिस्कॉर्ड सर्वर में शामिल हों।

READ MORE

समुदाय केंद्र
Advertisement
समुदाय केंद्र
यह एक्सटेंशन आम तौर पर उपलब्ध नहीं होता है, मगर इसे अनुरोध पर सक्षम किया जा सकता है।

उपलब्धियाँ अपने विकि को बढ़ाने का एक बहुत अच्छा तरीका हैं। ये सदस्यों को अलग-अलग प्रकार के सम्पादन करने के लिए इनाम देकर उन्हें योगदान करने को प्रोत्साहित करते हैं।

Badges

एक सदस्य के बैजेस, जो उनके सदस्य पृष्ठ पर दिखाए जाते हैं। उनपर होवर करने पर अधिक जानकारी दिखाई जाती है।

क्रमशः[]

उपलब्धियाँ कैसे प्राप्त करें[]

अगर आपके समुदाय में यह फैसला लिया जाता है कि उपलब्धियों का इस्तेमाल किया जाएगा, एक प्रबंधक इसे सक्षम करने का अनुरोध करने के लिए Fandom Support से संपर्क कर सकता है।

लॉग-इन किए हुए सदस्य बस किसी भी ऐसे समुदाय में हिस्सा लेकर बैजेस कमा सकते हैं जिनपर उपलब्धियाँ सक्षम हों। बैजेस से संबद्ध कार्य पूरा कर लेने पर ये अपने आप सदस्य को प्रदान कर दिए जाते हैं। उपलब्ध और पुरस्कृत बैजेस को सदस्य पृष्ठ पर सूचीबद्ध किया जाता है। इन पॉइंट्स की गिनती समुदाय में उपलब्धियों के सक्षम करने के बाद शुरू होती है

बैजेस अनुकूलित करना[]

Achievement badges

बैजेस अनुकूलित करना।

अगर आप एक प्रबंधक हैं, आप Special:AchievementsCustomize नामक पृष्ठ पर उपलब्धि बैजेस के नाम और आईकॉन्स अनुकूलित कर सकते हैं।

  • हर बैज एक डिफ़ॉल्ट चित्र और नाम के साथ वहाँ पर सूचीबद्ध होगा।
  • आप कोई भी JPG या PNG चित्र अपलोड कर सकते हैं, और आपके चित्र को अपने आप फ़्रेम में फ़िट कर दिया जाएगा। फ़्रेमिंग सबसे अच्छा तब काम करता है जब आपका चित्र वर्गाकार हो और चित्र का सबसे ज़रूरी हिस्सा बीच में हो। आप आयतन चित्र अपलोड कर सकते हैं, मगर ऐसा हो सकता है कि ये फ़्रेम में थोड़ा ज़्यादा क्रॉप हो जाते हैं।
  • वर्गाकार चित्रों का सर्वोत्तम चित्र आकार है 80x80 पिक्सेल।
  • बैजेस को विकि के विषय के अनुसार नए नाम दिए जा सकते हैं। ऐसा बैज के पास दिए रिक्त स्थान की मदद से किया जा सकता है।
  • बैजेस चार वर्गों में आते हैं, जिनमें से हर वर्ग एक विशिष्ट संख्या में पॉइंट्स प्रदान करता है। ब्रोंज़ बैजेस 10 पॉइंट्स देते हैं, सिल्वर बैजेस 50 पॉइंट्स देते हैं, और गोल्डन बैजेस 100 पॉइंट्स। जब आपको ये बैजेस प्राप्त होते हैं, आपको उचित पॉइंट्स मिल जाते हैं। एक प्लैटिनम बैज है जो 250 पॉइंट्स देता है।
  • जब आपने बैजेस के नाम बदल लिए हो, उन्हें प्रकाशित करने के लिए बदलाव सहेजें पर क्लिक करें।
  • अगर आपको अपने चयन पसंद नहीं आते, मूल सेटिंग्स पर वापस जाने के लिए "Revert to default" पर क्लिक कर दें।

लीडरबोर्ड[]

Achievements leaderboard

एक उपलब्धि लीडरबोर्ड।

हर समुदाय पर एक लीडरबोर्ड होता है जिसपर सभी उपलब्धियों और सबसे अधिक बैजेस वाले सदस्य दिखाए जाते हैं। इसे Special:Leaderboard नामक एक विशेष पृष्ठ पर पाया जा सकता है।

  • लीडरबोर्ड पर सर्वोपरी (अधिकतम 19) सदस्यों को रैंक किया जाता है और उनके पॉइंट्स दिखाए जाते हैं।
  • पृष्ठ को हर रोज़ साफ़ किया जाता है।

वरीयताएँ[]

उपलब्धियों को हर विकि के लिए अलग से सक्षम किया जाता है। अगर आप अपने बैजेस नहीं दिखाना चाहते हैं, आप उन्हें अपने सदस्य पृष्ठ से हटा सकते हैं।

ऐसा करने के लिए किसी ऐसे विकि पर अपनी वरीयताओं पर जाएँ जहाँ उपलब्धियाँ सक्षम हैं, "अन्य" टैब पर जाएँ, और "Hide my achievements on my profile from everybody" का बॉक्स चेक कर दें।

साधारण प्रश्न (FAQ)[]

क्या एक अनुकूलित बैज ट्रैक बनाया जा सकता है?
नहीं, अनुकूलित बैज ट्रैक्स नहीं बनाए जा सकते, मगर मौजूदा बैजेस को सम्पादित किया जा सकता है।
उपलब्धियों के जोड़े जाने से पहले मैं 8,000 सम्पादन कर चुका/चुकी थी। क्या मुझे बोनस पॉइंट्स मिलेंगे?
नहीं, रिकॉर्ड सिर्फ तभी शुरू होती है जब सुविधा को सक्षम किया जाता है। एक अनुभवी सम्पादक होने के नाते लीडरबोर्ड की चोटी तक पहुँचने में आपको समय नहीं लगना चाहिए।
कई सदस्यों के पास 'Lucky' बैज क्यों है?
यह बैज हर 1,000 सम्पादनों पर दिया जाता है – किसी एक सदस्य को यह 1000वें सम्पादन पर मिलेंगे, और शायद किसी और को 2000वें सम्पादन आदि पर।
मुझसे "रोज़ विकि पर योगदान करें" वाली उपलब्धि कैसे छूट गई?
इस उपलब्धि के लिए ट्रैकिंग सर्वर के समय पर आधारित है, जो UTC समयमंडल में है। उदाहरणस्वरूप, अगर आप IST समयमंडल (UTC+5:30) में सुबह 5 बजे सम्पादित करते हैं, और फिर उसी दिन शाम के 5 बजे सम्पादित करते हैं, UTC समयमंडल में इसे पहले दिन रात 11:30 बजे एक सम्पादन तथा अगले दिन सुबह के 11:30 बजे के रूप में गिना जाएगा। अगर आप इस उपलब्धि की ओर समर्पित हैं, हमारी सलाह होगी कि आप UTC समय पर नज़र रखें।
मेरे समुदाय में एक सम्पादक बुरे सम्पादन कर रहा है और वह बैज का हक़दार नहीं। क्या उनसे उनके बैजेस छीने जा सकते हैं?
जब कोई बैज पुरस्कृत कर दिया जाता है, उसे वापस नहीं लिया जा सकता। अगर कोई सदस्य बस बैज पाने के लिए बेकार के सम्पादन कर रहा है, उन्हें इस बारे में उनके वार्ता पृष्ठ पर एक संदेश छोड़ें। हमेशा की तरह अच्छा विश्वास रखना अच्छा है – उन्हें शायद यह मालूम न हो कि वह कुछ गलत कर रहे हैं। उनसे बातचीत करने पर अक्सर मामला सुलझ जाता है! अगर कोई साइट पर बर्बरता फैला रहा है और संदेशों का भी जवाब नहीं दे रहा, उन्हें समुदाय से अवरोधित किया जा सकता है।
अवरोधित सदस्यों के बैजेस का क्या होगा?
सम्पादन से अवरोधित सदस्यों के बैजेस छिपा दिए जाएँगे और उन्हें लीडरबोर्ड से हटा दिया जाएगा (अगर वे वहाँ पर थे)। जब सदस्य पर से अवरोध हट जाता है, उनके बैजेस और पॉइंट्स की संख्या को वापस दिखाया जाने लगेगा। अगर सदस्य लीडरबोर्ड के लिए अब भी पात्र होते हैं, उन्हें वहाँ पर भी लौटा दिया जाएगा।
अगर उपलब्धि बैजेस को अक्षम करके दोबारा सक्षम किया जाता है, क्या सदस्यों द्वारा पाए गए सभी बैजेस रीसेट हो जाएँगे?
नहीं। अक्षम करने से कुछ भी रीसेट नहीं होगा। आप इन्हें अक्षम करके सक्षम कर सकते हैं, और सब कुछ अपनी जगह पर होगा।
मेरे बैजेस क्रॉप हो जाते हैं!
उपलब्धियों का उपकरण अपने आप चित्रों को क्रॉप कर देता है, मगर शायद आप इस प्रक्रिया पर अधिक नियंत्रण पाना चाहें। हर बैज के चित्र के लिए सर्वोत्तम आकार हैं:
ब्रोंज़ बैजेस के लिए 78×78 पिक्सेल, सिल्वर बैजेस के लिए 100×100 पिक्सेल, गोल्ड बैजेस के लिए 95×95 पिक्सेल
समुदाय में उपलब्धियों को अक्षम कैसे किया जा सकता है?
कोई प्रबंधक Fandom Support से संपर्क करके सुविधा को अक्षम करने का अनुरोध कर सकता है।

ये भी देखें[]

सहायता और प्रतिक्रिया[]

Advertisement